कानपुर, मार्च 5 -- कस्बे की सड़कें फिर से अतिक्रमण से संकरी होने लगी हैं। इससे आवागमन करने में लोगों को समस्या हो रही है। अतिक्रमण से पूरे दिन जाम जैसे हालत बने रहते है। कस्बे में ओवरब्रिज की ढलान के दोनों तरफ सड़क किनारे बने नाले पर स्थानीय दुकानदारों का कब्जा है,इससे सर्विस रोड पर पूरे दिन जाम जैसे हालत बने रहते है। कहीं पटरियों पर दुकानें सज रहीं हैं तो कहीं ठेले वालों ने कब्जा कर रखा है। इसके साथ ही शहर आने वाले लोग अपने वाहन जहां-तहां खड़ा कर दे रहे हैं। इससे आए दिन कस्बे में जाम लग रहा है। इसके चलते राहगीरों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आठ माह पहले नगर पंचायत ने कस्बे में अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया था। इससे थोड़ा सहूलियत मिली थी। अब फिर से यहां सड़कों पर लोग कब्जा करने लगे हैं। वहीं सड़कों पर सामान रख कर रौब दिखाते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.