सड़कों पर दौड़ता रहा डाक कांवड़ियों का रेला
बागपत, अगस्त 11 -- बागपत। श्रावण मास की त्रयोदशी पर हरिद्वार से डाक कांवड़ के रूप में पैदल और दौड़ते हुए कांवड़ियों के साथ-साथ वाहनों पर भी कांवड़ियों का रैला दौड़ता रहा। पूरे दिन सड़क पर डाक कांवड़ियों का सैलाब रहने के कारण पुलिस-प्रशासन को व्यवस्था बनाने में काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ा। सोमवार को त्रयोदशी पर शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्तों का सैलाब उमड़ा रहा। वहीं शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए हरिद्वार से डाक कांवड़िये लगातार वाहनों और हाथों में जल लेकर आते रहे। हरिद्वार से लेकर जनपद तक रविवार की पूरी रात और सोमवार के पूरे दिन हाईवे पर डाक कांवड़ियों का सैलाब चलता रहा। हरिद्वार से गंगाजल लेकर डाक कांवड़िये दौड़ते हुए अपने साथियों के साथ अपने गंतव्य की ओर निकल रहे हैं। इसी के साथ बहुत से कांवड़िये स्कूटर, बाइक, कार व अन्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.