पटना, अप्रैल 11 -- जदयू की प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा ने कहा है कि बिहार ने एक ऐसे नेतृत्व को करीब से देखा है, जिसने केवल शासन नहीं किया, बल्कि राज्य की पहचान को नई दिशा दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 20 वर्षों का सार्वजनिक जीवन केवल सत्ता का अध्याय नहीं, बल्कि संघर्ष, संकल्प और व्यापक सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक गाथा है। आज बिहार केवल अपने अतीत से बाहर नहीं निकला है, बल्कि भविष्य की ओर आत्मविश्वास के साथ बढ़ रहा है। यह बदलाव हर बिहारवासियों के आत्मसम्मान, विश्वास और उम्मीदों में झलकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...