समस्तीपुर, जून 29 -- समस्तीपुर। नगर निगम के वोलेंटियर्स 1 जुलाई से शहर में भीड़भाड़ वाली मुख्य सड़कों पर यातायात व्यवस्था को संभालेंगे। ये 11 नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले वर्दी, बेल्ट, टोपी, जूते-मोजे, डंडे, फोटोयुक्त आईकार्ड आदि सुविधाओं से लैश दिखेंगे। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। मेयर अनिता राम ने बताया कि यातायात डीएसपी ने वोलियंटर्स का चयन कर नगर निगम कार्यालय को भेजा है। नगर निगम से कुल 18 वोलेंटियर्स की सूची डीएसपी को भेजी गई थी, जिसके तहत सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने वाले कुल 11 का चयन किया गया। बाकी का भी चयन अगले फेज में किया जाएगा। कई वोलेंटियर्स ने ट्रेनिंग शिविर में भाग नहीं लिया था, वैसे लोगों का चयन नहीं हुआ है।

वोलेंटियर्स का चयन मेयर ने बताया कि इन सभी को शहर की सड़कों पर उतरने से भीड़भाड़ व जाम की समस्या को दूर करने ...