गुड़गांव, अप्रैल 9 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। मिलेनियम सिटी की कई मुख्य सड़कों पर गड्ढे जानलेवा बने हुए हैं। इनकी वजह से सड़क हादसे होने की संभावनाएं बनीं रहती हैं। खास बात यह है कि पिछले दो साल से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तरफ से सड़कों को गड्ढामुक्त करने के आदेश जारी किए जा रहे हैं, लेकिन गुरुग्राम नगर निगम और जीएमडीए के अधिकारी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। द्वारका एक्सप्रेसवे को गुरुग्राम-सोहना हाईवे से जोड़ रही सर्दर्न पेरिफेरियल रोड (एसपीआर) पर कई जगह पर गड्ढे हैं। सड़क किनारे रोहड़ियां और मिट्टी फैली हुई हैं। इनकी वजह से दुपहिया वाहनों के फिसलने का खतरा रहता है। खास बात यह है कि इस मुख्य सड़क की विशेष मरम्मत का ठेका पिछले साल एक कंपनी को जीएमडीए ने आवंटित किया था। वहीं, गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर भी कई जगह सड़क पर गड्ढे हैं,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.