सीतापुर, मार्च 11 -- सीतापुर, संवाददाता। होली के बाद पारा चढ़ने से लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा था, लेकिन बुधवार तड़के सुबह धुंध छा गई। सड़कों पर धुंध की वजह से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गई। सर्दियों की तरह छाए कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हो गई। जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर वाहन रेंगते हुए चलते दिखाई दिए। कोहरे जैसी धुंध के कारण हाईवे और प्रमुख मार्गों पर वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतनी पड़ी। कई वाहन चालकों ने हेडलाइट जलाकर धीमी गति से वाहन चलाए। धुंध के चलते सड़क पर दूर तक देखने में कठिनाई हो रही थी, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रही। मौसम के मिजाज में अचानक बदलाव ने लोगों को हैरानी में डाल दिया। वहीं दूसरी तरफ गर्मी के दिन ब दिन बढ़ते जा रहे प्रकोप से लोगों को राहत मिली। लगभग आठ बजे तक धुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.