सड़कों पर कब्जा कर हो रहा निर्माण, जिला प्रशासन की चुप्पी से राहगीर और वाहन चालक परेशान
लखीसराय, मई 10 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। एक तरफ सरकार और प्रशासन सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात सुगम करने के बड़े बड़े दावे कर रहा है, वही शहर की हकीकत इन दावों की पोल खोल रही है। आज स्थिति यह है कि शहर की मुख्य सड़कें हो या फिर गली मोहल्ले हर जगह सड़कों को ही निर्माण सामग्री का गोदाम बना दिया गया है। सड़क किनारे बालू, गिट्टी और ईंटों के अवैध भंडारण के कारण राहगीर और वाहन चालक अपनी जान हथेली पर रखकर चलने को मजबूर हैं। शहर के मुख्य बाजारों और रिहायशी इलाकों में घर या नाली निर्माण का काम धड़ल्ले से चल रहा है। नियमतः निर्माण सामग्री को निजी परिसर के अंदर रखा जाना चाहिए लेकिन यहां सड़क के आधे हिस्से पर बालू और गिट्टी बिछा दी जाती है। नगर परिषद क्षेत्र स्थित वार्ड संख्या 24 के गौशाला गली और नया बाजार इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। इन इल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.