मुजफ्फरपुर, मार्च 11 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता शहर में सड़कों पर धूल का गुबार उड़ रहा है। मेन रोड, बाजार से लेकर गली-मोहल्लों तक लोग हलकान हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानकों के अनुसार, वर्तमान में शहर की हवा खतरनाक हो चुकी है। इससे शहरवासियों खासकर हृदय रोगियों की परेशानी बढ़ गई है।तापमान बढ़ने के साथ ही वायु प्रदूषण का मीटर भी चढ़ता जा रहा है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई पीएम 2.5) के पैमाने पर बीते दो दिनों (रविवार व सोमवार) तक बुद्धा कॉलोनी इलाका लगातार रेड जोन में रहा। यहां एक्यूआई का मीटर 331 तक चला गया। एक्यूआई का मीटर 100 से ऊपर जाने पर सेहत पर खतरा बढ़ने लगता है। हालात की गंभीरता इससे लगाई जा सकती है कि बीते 72 घंटे में हर इलाके में अधिकतम एक्यूआई 100 से अधिक दर्ज किया गया है। अमूमन ठंड का मौसम खत्म होने के साथ ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.