कन्नौज, जून 23 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। नगर पालिका प्रशासन ने पुलिस बल के साथ नगर में सड़कों के फुटपाथ से अतिक्रमण को हटवाया। नगर में जाम की समस्या को लेकर नगर पालिका अतिक्रमण हटाओ अभियान चला चलाया। नगर पालिका ईओ अनिल पंडित के निर्देश पर सफाई नायक अशोक वाल्मीकि ने नगर पालिका टीम व पुलिस के साथ जीटी रोड तिराहा पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। पालिका टीम और पुलिस कर्मियों ने फुटपाथ से अतिक्रमण को हटवा दिया। चेतावनी के बाद भी दुकान सामने रखे सामान को न हटाने पर पालिका कर्मियों ने कई दुकानदारों का सामान जब्त करके नगर पालिका में जमा कर दिया। जीटी रोड से होते हुए रेलवे रोड के भी फुटपाथ से अतिक्रमण को हटवाया गया। तिराहा पार्क के आसपास से ठेलियों को भी हटाया गया। ईओ ने बताया कि दुकान के सामने नाली और नाला पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाय...