सड़कों के किनारे फ्लाईऐश फेंका तो होगी कार्रवाई
सोनभद्र, मई 20 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में डस्ट नियंत्रण एवं प्रदूषण निस्तारण को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक मंगलवार की शाम कलक्टे्रट सभागार में हुई। जनपद के डस्ट प्रभावित क्षेत्रों में बढ़ते प्रदूषण पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्रभावी एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सड़कों के किनारे फ्लाईऐश फेंके जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करने का दिया निर्देश जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि नगर पंचायत डाला, ओबरा एवं अनपरा क्षेत्र के अधिक धूल प्रभावित इलाकों में स्मोक गन के माध्यम से प्रतिदिन नियमित जल का छिड़काव कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि यह अभियान प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक तथा शाम पांच बजे से रात नज्ञै बजे तक संचालित किया जाए, जिससे आमजन को धूल प्रदूषण स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.