नई दिल्ली, मई 5 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। पूर्वी दिल्ली की दो प्रमुख सड़कों की सुंदरता को नजर लग चुकी है। इन सड़कों पर सौंदर्यीकरण के लिए डिजाइनर खंभों पर लगी लाइटें लोग गायब कर रहे हैं। फुटपाथ पर लगे बोलार्ड वाहन खड़ा करने के लिए तोड़ रहे हैं। दो सालों के भीतर असामाजिक तत्वों ने यह दुर्दशा कर काफी नुकसान पहुंचाया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने स्ट्रीट स्केपिंग योजना के तहत इनका सौंदर्यीकरण कराया था। पीडब्ल्यूडी के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लोगों ने बोलार्ड और लाइटों को नुकसान पहुंचाया है। दोबारा से दुरुस्त करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।

विकास मार्ग की स्थिति विकास मार्ग पर लक्ष्मी नगर चुंगी से कड़कड़ी मोड़ तक ढाई किलोमीटर के हिस्से में स्ट्रीट स्केपिंग योजना के तहत सौंदर्यीकरण कार्य कराया गया था। करीब दो साल पहले ...