पाकुड़, मार्च 22 -- अमड़ापाड़ा, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय की सूरत पहली ही बारिश में बिगड़ गई है। प्रखंड की मुख्य सड़क और पोखरिया रोड, दोनों ही मार्ग इन दिनों टापू में तब्दील हो गए हैं। जलजमाव और कीचड़ के कारण राहगीरों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। प्रशासन और संबंधित विभाग द्वारा सड़कों की मरम्मत और जल निकासी को लेकर किए गए तमाम दावों की पोल इस पहली बारिश ने ही खोलकर रख दी है। सड़कों पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर जाने से दुपहिया वाहन चालक और राहगीर आए दिन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण हल्की बारिश में भी ये महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग तालाब का रूप ले लेते हैं। इन सड़कों की जर्जर हालत ने न केवल प्रखंड मुख्यालय के व्यापा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.