बागपत, अप्रैल 29 -- बागपत। ग्रामीण पाइप पेयजल योजनाओं के अंतर्गत बिछाई गई पाइप लाइन को अन्य विभागों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया जाता, जिससे ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशानी होती है। विभागों द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं लिया जाता, जिससे परेशानी और बढ़ जाती है। डीएम ने इस संबंध में आठ विभागों के अधिकारियों को नोटिस जारी किया। जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप लाइन बिछाई गई है। पाइप लाइनों को अन्य विभागों द्वारा कार्य करते समय क्षतिग्रस्त कर दिया जाता है। चिंता की बात है कि विभागों द्वारा उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण को सूचित नहीं किया जाता है और न ही नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग से कोई अनापत्ति प्रमाण पत्र लिया जाता है। यह भी पढ़ें- साहब? कई सालों से अमृत योजना की पेयजल लाइन पड़ी है ठप डीएम अस्मिता लाल ने इसका संज्...