लातेहार, जून 18 -- लातेहार,प्रतिनिधि। नशा मुक्ति अभियान को लेकर पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय, मुरूप के छात्रों ने मंगलवार जागरूकता रैली निकाली गई। स्कूल के छात्र और छात्राओ ने मुरूप के विभिन्न सड़क- गलियों का भ्रमण कर लोगों को नशा से मुक्त रहने की अपील की। रैली की अगुवाई प्रधानाध्यापक अभय कुमार पांडेय ने की। इससे पहले छात्रों को संबोधित करते हुए श्री पांडेय ने कहा कि नशा न सिर्फ शरीर का नाश करता है वरन घर व समाज और राष्ट्र को भी क्षति होती है. उन्होने कहा कि नशा के सेवन से कैंसर जैसे असाध्य रोग तक होते हैं। उन्होने छात्र व छात्राओं को अपनी उर्जा सकारात्मक दिशा में लगाने एवं नशापान से दूर रखने की अपील की। मौके पर शिक्षक प्रेमशंकर प्रसाद, शमी आलम,पंकज कुमार,महिपाल सिंह, विजयालक्ष्मी सिंह और संजय प्रसाद आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.