मधुबनी, अक्टूबर 4 -- लौकही। पूर्व पंचायती राज मंत्री स्व. हरि प्रसाद साह की 15 वीं पुण्य तिथि शुक्रवार को श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लौकही स्थित स्व. हरि बाबू के प्रतिमा स्थल पर उपस्थित विभन्नि दलों के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्प अपर्ति कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वक्ताओं ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्व. हरिबाबू द्वारा इलाके में विकास के लिए किये गये कार्यो को कभी भुलाया नहीं जा सकता। सभी ने उनके विचारों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता पर बल दिया। मौके पर पूर्व विधायक सतीश कुमार साह, सहदेव साह,डॉ. मुख्तार अहमद,जिला पार्षद रामलखन यादव,रामसुन्दर टरैत, शिवनारायण मंडल, चन्द्रनारायण यादव,पूर्व जिला पार्षद सत्यनारायण यादव,मनोज बिहारी,आनन्द दास,अशोक कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.