पाकुड़, जनवरी 1 -- स्व. सुशीला हांसदा की पुण्यतिथि पर पूर्व विधायक ने किया नमन हिरणपुर। एसं लिट्टीपाड़ा विधानसभा की पूर्व विधायक स्व. सुशीला हांसदा की पुण्यतिथि बुधवार को श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर डुमरिया स्थित समाधि स्थल पर पूर्व विधायक सह पुत्र दिनेश मरांडी, पुत्रवधू एगलिना टुडू सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा को नमन किया। वहीं डांगापाड़ा मोड़ स्थित प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। पूर्व विधायक ने कहा कि उन्हें अपने माता-पिता पर गर्व है। उन्होंने कहा कि उनकी माता स्व. सुशीला हांसदा देश की पहली अनुसूचित जनजाति महिला निर्वाचित विधायक थीं। उनका जीवन संघर्ष, सेवा और समाज के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है। उनकी कमी आज भी खलती है, लेकिन उनके बताए मार्ग और आदर्श आज भी उन्हें प्रेरित करते हैं। विदित हो कि स्व. सुशी...