बाराबंकी, फरवरी 27 -- रामसनेहीघाट। पूरे संतोषी मजरे सनौली गांव निवासी एवं सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कमांडेंट रहे स्व. सर्वेश तिवारी को श्रद्धांजलि देने गुरुवार देर शाम भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश सिंह टिकैत उनके आवास पर पहुंचे और दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। गौरतलब है कि बीएसएफ कमांडेंट सर्वेश तिवारी का लंबी बीमारी के बाद एक सप्ताह पूर्व लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था। उनका जीवन देश सेवा को समर्पित रहा और उनके निधन से न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी। उनके अंतिम संस्कार में राज्य मंत्री सतीश शर्मा सहित शासन-प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे थे। जिसने उनके सम्मान और योगदान को दर्शाया। गुरुवार शाम श्रद्धांजलि सभा के दौरान राकेश सिंह टिकैत ने परिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.