अल्मोड़ा, जून 1 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। विरासत हमर अल्मोड़ा संस्था ने उत्तराखंड भाजपा के प्रथम प्रदेश अध्यक्ष स्व पूरन चंद्र शर्मा को जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित और परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। संयोजक राजीव गुरुरानी उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। स्व शर्मा के भाई गिरीश शर्मा ने जयंती पर उन्हें स्मरण किया। यहां ईश्वर उपाध्याय, इंदर सिंह नेगी, दीपक वर्मा, कृष्णा तिलारा, कमलेश सनवाल, हरीश जीना, सुरेश शर्मा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...