स्व. वर्धन खवाड़े क्रिकेट चैंपियनशिप का आगाज
देवघर, मई 12 -- देवघर,प्रतिनिधि। केकेएन स्टेडियम देवघर में मंगलवार को स्व.वर्धन खवाड़े क्रिकेट चैंपियनशिप शुभारंभ हुआ। जिसका उद्घाटन एसडीओ देवघर रवि कुमार और जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सह आयोजन समिति के चेयरमैन सह वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. सुनील खवाड़े ने संयुक्त रुप से किया।
उद्घाटन समारोह इस दौरान दोनों अतिथियों ने सर्वप्रथम ट्रॉफी का अनावरण किया, फिर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त पिच पर बल्लेबाजी कर चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। मौके पर एसडीओ देवघर रवि कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन नए खिलाड़ियों के लिए एक मंच के समान है, जहां खिलाड़ी अपने खेल का प्रदर्शन कर सकते हैं। मैच का लाइव प्रसारण दर्शकों को रोमांचित भी करेगा। वहीं जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. सुनील खवड़े ने कहा कि ऐसे आयोजन के पीछे यह उद्देश्य है कि यहां खेल से जुड़े युवा आगे बढ़ें। ओलंपिक एस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.