लखनऊ, जुलाई 21 -- बिहार, मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल और कालीचरण महाविद्यालय की प्रबंध समिति के लंबे समय तक सदस्य रहे स्व. लालजी टंडन की छठी पुण्यतिथि पर सोमवार को कालीचरण पीजी कॉलेज में श्रद्धांजलि सभा हुई। कॉलेज परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में उनके पुत्र सुबोध टंडन, अमित टंडन, भतीजे कुंवर जी टंडन, पार्षद अनुराग मिश्र, प्राचार्य प्रो. चंद्र मोहन उपाध्याय, इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनिल कुमार मिश्र समेत शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे। इसके बाद हुई गोष्ठी में अमित टंडन, प्रबंधक इं. वीके मिश्र, प्रो. विश्वनाथ मिश्र, प्रो. मनोज कुमार पांडेय, प्रो. मीना कुमारी, प्रो. अर्चना मिश्रा और प्रो. कल्याणी द्विवेदी ने लालजी टंडन के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके सार्वजनिक जीवन, शिक्षा और सम...