पूर्णिया, जनवरी 5 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी की ओर से भाजपा विधायक स्व. राज किशोर केसरी की 15 वीं पुण्यतिथि 4 जनवरी को उनके निज निवास सिपाही टोला में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक एवं शहर के गणमान्य बुद्धिजीवी उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष केके सिंह ने कहा कि स्व. राज किशोर केसरी एक कर्मठ, निर्भीक और जनसेवा के प्रति समर्पित जननेता थे। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि स्व. केसरी का जीवन ईमानदारी, संघर्ष और जनसेवा का प्रतीक था। उनके आदर्श आज भी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। विधायक विजय खेमका ने कहा कि स्व. राज किशोर केसरी ने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.