हाजीपुर, अप्रैल 2 -- वैशाली । सं.सू. वैशाली विकास संघ के संयोजक मुकेश सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र के माध्यम से स्व. रघुवंश बाबू द्वारा लिखे गए अंतिम पत्र को एक बार फिर याद दिलाया। और निम्नलिखित बिंदुओं पर ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने भेजे गए पत्र में बताया कि वैशाली गढ़ पर प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजकीय समारोह का आयोजन हो जिसमें मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल द्वारा झंडातोलन किया जाए। इसके अलावा भगवान बुद्ध का भिक्षा पात्र को कंधार से वैशाली लाया जाए। वैशाली जिले की सभी मुख्य सड़क के द्वार पर भव्य गेट बने जिसमें भगवान महावीर और भगवान बुद्ध एवं वैशाली के प्रथम गणतंत्र की गाथा अंकित हो जिससे वैशाली की पहचान विश्व स्तर पर हो सके। वैशाली के बावन पोखर का जीर्णोद्धार किया जाए। जैन शोध संस्थान को विश्वविद्यालय का द...