बाराबंकी, अप्रैल 9 -- रामसनेहीघाट। ब्लाक बनीकोडर के राजपुर गांव में पूर्व कांग्रेस जिला सचिव मनीष रावत ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवाई के निधन पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि मोहसिना किदवई का संबंध प्रसिद्ध किदवई खानदान से रहा, उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं और जनता के बीच अपनी मजबूत पहचान बनाई। उनके निधन से पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है। इस मौके पर मिथिलेश गौतम, इमरान इदरीसी, अकील अहमद, इरफान अहमद, दिलशाद, अनीस अहमद , सूरज यादव, अनुज चौरसिया आदि लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.