स्व. मुकेश चंद शर्मा स्मृति पुरस्कार से मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित
विकासनगर, अगस्त 10 -- विकासनगर, संवाददाता। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़ विकासनगर में स्वर्गीय मुकेश चंद शर्मा स्मृति पुरस्कार समारोह का आयोजन विकासनगर केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों की ओर से किया गया। समारोह में परिषदीय परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इंटरमीडिएट परिषदीय परीक्षा 2026 की वरीयता सूची में 21वां स्थान प्राप्त करने वाले शिवम जोशी और उर्वशी चौहान ने 93.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। वहीं कक्षा 10वीं में विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले दिव्यांशु रोहिला ने 90.20 प्रतिशत तथा सतीश ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। सभी मेधावी विद्यार्थियों को 1,100 रुपये की धनराशि और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य कलीराम भट्ट तथा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.