मुजफ्फर नगर, अप्रैल 22 -- मुजफ्फरनगर। उप्र के कौशल विकास राज्यमंत्री एवं मुजफ्फरनगर सदर के भाजपा विधायक कपिलदेव अग्रवाल के आग्रह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सभासद स्व. बिजेंद्र पाल के परिजनों के लिए पांच लाख रुपये की सहायता धनराशि स्वीकृत की है। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी ने मुजफ्फरनगर आगमन पर भाजपा के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिजेंद्र पाल के परिजनों से मुलाकात की थी। साथ ही शासन से सहयोग का भरोसा दिलाया था। मंत्री कपिलदेव के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने पांच लाख रुपये की धनराशि से मदद की है। उधर सभासद राजीव शर्मा,मनोज वर्मा, विकल्प जैन , रविकांत शर्मा आदि ने मुख्यमंत्री एवं मंत्री का आभार जताया है। यह भी पढ़ें- विधायक निधि के लिए Rs.1,24,7.50 करोड़ की पहली किस्त जारी यह भी पढ़ें- निधन पर जताई शोक संवेदना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.