जौनपुर, मई 5 -- जौनपुर, संवाददाता। बरसठी ब्लाक के बनकट गांव में स्व. बिंद्रा प्रसाद यादव की पांचवीं पुण्यतिथि पर सोमवार को प्रेरक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हाल ही में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सौ से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रागिनी सोनकर तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश अहीर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने स्व. बिंद्रा प्रसाद यादव के सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर प्रधान बारी गांव अर्जुन यादव, पूर्व प्रधान सावित्री देवी, अजय रंजन, विजय...