जमुई, जून 24 -- जमुई। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. दिग्विजय सिंह के 16 वीं पुण्यतिथि पर बिहार के सीएम सम्राट चौधरी बुधवार को जमुई में होंगे। कार्यक्रम की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। स्व. सिंह की पुत्री सह श्रेयसी सिंह जमुई से विधायक और वर्तमान में बिहार सरकार के उद्योग सह खेल मंत्री हैं। गिद्धौर प्रखंड के नयागांव स्थित स्व. दिग्विजय सिंह की समाधि स्थल पर मुख्यमंत्री पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। हेलीकॉप्टर से सीएम के साथ झाझा के विधायक और परिवहन मंत्री दामोदर रावत भी जमुई पहुंचेंगे। जिला पुलिस ने इस हेतु तैयारी शुरू की है। यह भी पढ़ें- पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. दिग्विजय सिंह की 16वीं पुण्यतिथि आज पुलिस ने सीएम के कार्यक्रम को लेकर यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया है। सीएम के नयागांव...