लखनऊ, मई 28 -- डायवर्जन लखनऊ।वरिष्ठ संवाददातास्व.चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर 29‌ मई शुक्रवार सुबह 9:00 बजे विधान भवन गेट नंबर दो पर स्थित स्व. चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किये जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दौरान कार्यक्रम समाप्ति तक हजरतगंज से विधान भवन होते हुए राॅयल होटल चौराहे तक पूरी तरह से रास्ता प्रतिबंधित रहेगा। वाहन सवार इस दौरान डायवर्जन मार्ग से आवागमन करके गंतव्य को जा सकते हैं।इधर से जा सकते हैं-चारबाग की तरफ से आने वाले वाहन हुसैनगंज (बर्लिंग्टन) चौराहे से बायें कैसरबाग अशोक लाट होकर जा सकेगें।-कैसरबाग की तरफ से आने वाले वाहन हुसैनगंज (बर्लिंग्टन) चौराहे से दाहिने चारबाग या परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा, केडी सिंह स्टेडियम तिराहा, चिरैयाझील तिराहा, संकल्पवाटिका ओवरब्रिज, गांधी सेतु (1090) चौराहा होकर...