स्व. चंद्र लाल साह 'बुज्यु' की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन
नैनीताल, जून 10 -- नैनीताल, संवाददाता। सीआरएसटी इंटर कॉलेज नैनीताल के पूर्व प्रबंधक स्व. चंद्र लाल साह ठुलघरिया 'बुज्यु' के जन्मदिवस पर विद्यालय परिसर में मंगलवार रात विभिन्न सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसका शुभारंभ सरस्वती वंदना व स्वागत गीत के साथ हुआ।मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट, विधायक सरिता आर्या ने स्व. चंद्र लाल साह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित स्मारिका एक बुज्यु, हजार यादें तथा पद्मश्री अनूप साह की पुस्तक इकोज फ्रॉम द हाइट्स का विमोचन किया। छायाकार प्रदीप पांडे एवं ग्रुप कैप्टन अच्युत कुमार ने दोनों पुस्तकों पर प्रकाश डाला। पद्मश्री अनूप साह ने स्लाइड शो के माध्यम से स्व. चंद्र लाल साह के जीवनवृत्त, सामाजिक योगदान एवं उनके प्रेरणादायी व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि सांसद भट्ट ने विद्यालय के संगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.