जमुई, फरवरी 10 -- जमुई । नगर संवाददाता जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत हरदीमोह गांव में आयोजित स्वर्गीय चंद्रभूषण मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन उप प्रमुख रणवीर सिंह, पंचायत समिति सदस्य अरुण चौहान, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरुण मंडल, सरपंच अनिल रविदास, पैक्स अध्यक्ष प्रमोद कुमार मंडल एवं अशोक मंडल ने संयुक्त रूप से खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त कर किया। फाइनल मैच हरदीमोह और खड़ाइच की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें खड़ाइच की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हरदीमोह को सीधे सेटों में 3-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाडि़यों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। मौके पर मौजूद अतिथियों ने खिलाड...