सीवान, जनवरी 6 -- सीवान। शहर से सटे बिन्दुसार में स्वर्गीय अभय पांडेय की प्रतिमा पर सूबे के स्वास्थ्य व विधि मंत्री मंगल पांडेय ने माल्यार्पण किया। इस अवसर पर मंत्री ने स्व. पांडेय के सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने समाज के लिए सदैव समर्पित भाव से कार्य किया। वे लोगों के बीच काफी मशहूर थे। उनकी कमी आज भी लोगों को काफी खलती है। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी, मुकेश कुमार बंटी, जितेंद्र सिंह, रामचंद्र सिंह, अनिल पांडेय, रमन, उपेन्द्र तिवारी, संजय पांडेय सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने स्व. अभय पांडेय के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.