पिथौरागढ़, अप्रैल 14 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। स्व. प्रकाश पंत मेमोरियल टी-10 टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला ऑप्शन इलेवन व भव्या इलेवन के बीच हुआ। 70 रनों से पहला मुकाबला भव्या इलेवन ने अपने नाम किया। मंगलवार को एलएसएम कैंपस मैदान में स्व. प्रकाश पंत मेमोरियल टी-10 टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ पूर्व विधायक चंद्रा पंत ने किया। संकल्प प्रकाश टीम के संयोजक भूपेश पंत ने मुख्य अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। संयोजक पंत ने कहा कि प्रत्येक वर्ष किक्रेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया जाता है। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेल के प्रति जागरूक करना व नशे की गलत आदतों से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है। प्रतियोगिता में टॉस जीतकर भव्या इलेवन ने पहले बैटिंग का फैसला लिया। 10 ओवर में 133 रन ब...