नई दिल्ली, जुलाई 18 -- दिल्ली सरकार ने ''एसेंशियलिटी सर्टिफिकेट'' की अनिवार्यता समाप्त कर दी, अब होगी स्व-प्रमाणन व्यवस्थानई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली में निजी विद्यालय खोलने के लिए आवश्यक एसेंशियलिटी सर्टिफिकेट की अनिवार्यता को दिल्ली सरकार ने समाप्त कर दिया है। उसकी जगह स्व-प्रमाणन प्रणाली लागू करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। यह सुधार अनुपालन में कमी और विनियमन हटाने की प्रक्रिया के तहत गठित उच्चस्तरीय समिति की सिफारिशों के आधार पर किया गया है, जिसका उद्देश्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल एवं पारदर्शी बनाना है。

शिक्षा मंत्री का बयान शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि यह निर्णय दिल्ली के विद्यालय मान्यता नियमों को केंद्र सरकार के बच्चों को निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा क...