अल्मोड़ा, मई 11 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। सुमित्रानंदन पंत की 20 मई को होने वाली जयंती को लेकर स्मारक समिति की बैठक हुई। इस दौरान स्व पंत के पैतृक आवास की बदहाली पर आक्रोश जताया गया। साथ ही सुधारीकरण कार्य ठप कर भवन में ताला लगाने पर नाराजगी जताई गई। जयंती को लेकर समिति की सोमवार को स्व पंत के पैतृक घर में बैठक हुई। इस दौरान कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। इसमें इंद्र सिंह स्यूनरी अध्यक्ष और मोहन चंद्र पंत को सचिव चुना गया। बैठक में उनके पैतृक आवास के अधर में पड़े होने पर रोष व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रशासन ने घर में पिछले दो साल से ताला लगाकर अधर में लटका दिया। इस पर ग्राम प्रधान और समिति सदस्यों की मौजूदगी में ताला तोड़कर अंदर के हालत का जायजा लिया गया। मकान की हालत खस्ताहाल पर नाराजगी जताई। समिति ने पैतृक भवन की दशा को सुध...