अल्मोड़ा, फरवरी 18 -- दिवंगत पत्रकार स्व जगदीश चंद्र तिवारी के परिजनों को कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने आर्थिक सहायता भेंट की। तीन फरवरी को उनका निधन हो गया था। बुधवार को स्व तिवारी के परिजनों से मिलने पहुंचे कुमाऊं कमिश्नर ने मुख्यमंत्री पत्रकार कल्याण कोष से पांच लाख रुपये के आर्थिक सहायता का चेक उनकी पत्नी कमला तिवारी को सौंपा। कमला तिवारी ने मुख्यमंत्री, महानिदेशक सूचना, जिला सूचना अधिकारी का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.