भभुआ, अप्रैल 22 -- प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों संग की समीक्षा बोले डीएम, स्व-गणना अभियान को जन-आंदोलन का रूप दिया जाए भभुआ। जिले में चल रही स्व-गणना प्रक्रिया को गति देने एवं आमजन में इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी नितिन कुमार ने बुधवार को समाहरणालय में बैठक की, जिसमें सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया। डीएम ने स्व-जनगणना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि प्रत्येक प्रखंड में इस अभियान को जन-आंदोलन का रूप दिया जाए। उन्होंने कहा कि स्व-जनगणना सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसमें नागरिक स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभा सकते हैं। यह भी पढ़ें- जनगणना 2027 : एक मई तक चलेगा अभियान, घर बैठे ही भरने की लोगों से अपील प...