बरेली, मई 8 -- आंवला। स्व जनगणना अभियान को सफल बनाने के लिए गुरुवार को तहसील सभागार में विशेष प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और ब्लॉक स्तर के कर्मचारियों को स्व जनगणना की जानकारी दी गई। लोगों से अपील की कि वह अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं।कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने दीप प्रज्जवलन कर शुभांरभ किया। इसमें स्व जनगणना की तकनीकी प्रक्रिया, पोर्टल संचालन और डेटा सत्यापन से जुड़ी जानकारी साझा की गई। ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को टीवी स्क्रीन के माध्यम से लाइव डेमो दिखाया गया। नागरिक किस प्रकार स्व जनगणना पोर्टल पर लॉगिन कर अपना विवरण भर सकते हैं और फॉर्म जमा करने के बाद सीट प्राप्त कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- डीएम ने खुद की स्व गणना के साथ अभियान का किया शुभारंभ अधिकारियों ने बताया ...