उन्नाव, मई 4 -- उन्नाव, संवाददाता। कलेक्ट्रेट में डीएम घनश्याम मीना की अध्यक्षता में जनगणना 2027 के प्रथम चरण में 22 मई से 20 तक मकान सूचीकरण और मकानों की गणना के साथ 7 मई से 21 मई तक होने वाली स्वगणना को लेकर बैठक की।

बैठक के उद्देश्य डीएम ने अधिकारियों को शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लिए रोस्टर के हिसाब से बेहतर प्लान बनाकर स्व जनगणना के लिए लोगों को प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए।

तैयारी की जानकारी एडीएम वित्त एवं राजस्व सुशील कुमार गोंड ने जनगणना के लिए अभी तक की गई तैयारी और आगे होने वाली कार्रवाई की जानकारी दी। डीएम ने कहा सात मई से 21 मई तक स्व जनगणना कराई जाएगी। इसकी सभी तैयारी समय से कर लिया जाए। कहा कि स्व जनगणना के तहत कोई भी सामान्य निवासी पोर्टल के माध्यम से गणना प्रश्नावली भर सकता है। इसी प्रकार स्व गणना के लिए सामान्य निवास...