मिर्जापुर, मई 10 -- मिर्जापुर। जनगणना कार्य में प्रगति लाने एवं नागरिकों को स्व-गणना सुचारू ढंग से करने के लिए डीएम/प्रमुख जनगणना अधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर विभिन्न स्थलों पर हेल्प डेस्क बनाया है। जिला जन गणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि जिन नागरिकों को स्व-गणना में किसी प्रकार की दिक्कत आ रही है तो हेल्प डेस्क पर पहुंच कर अपना स्व-गणना कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि स्व-गणना के लिए विंध्याचल में विंध्य कारीडोर सहित कलक्ट्रेट, सभी तहसीलों, नगर पालिका परिषद मिर्जापुर, कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी कार्यालय में हेल्प डेस्क बनाया गया है। हेल्प डेस्क पर कोई भी व्यक्ति पहुंच कर अपना स्व-गणना करा सकता है। यह भी पढ़ें- जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पोर्टल पर किया स्वगणना अपर जिलाधिकारी ने बताया कि नगर पालिका व कलक्ट्...