हाजीपुर, अप्रैल 25 -- राजापाकर,संवाद सूत्र। "मैंने किया स्व-जनगणना,आपने किया क्या?" के प्रेरक संदेश के साथ जीविका वैशाली द्वारा स्व-जनगणना अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को राजापाकर प्रखंड अंतर्गत रामपुर रत्नाकर पंचायत के मानसीपुर गांव में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व जिला परियोजना प्रबंधक वंदना कुमारी ने किया। उनके साथ रोजगार प्रबंधक राजेश कुमार, प्रखंड परियोजना प्रबंधक राजकुमार साह व क्षेत्रीय समन्वयक राकेश कुमार प्रियदर्शी भी उपस्थित रहे। सामुदायिक समन्वयक चंदा कुमारी एवं कैडर पिकी कुमारी,आरती कुमारी, मेनका कुमारी और रीता कुमारी ने सक्रिय भूमिका निभाई। अभियान के दौरान जीविका दीदियों द्वारा घर-घर जाकर स्व-जनगणना का कार्य किया गया। यह भी पढ़ें- स्व-गणना के साथ शिक्षकों की टीम गांवों में घर-घर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.