पटना, अप्रैल 24 -- राज्य में चल रहे स्व-गणना प्रक्रिया के तहत 20 लाख से अधिक परिवार ने अपनी जानकारी भरी है। इसमें से 18.98 लाख परिवारों ने अपनी सभी प्रक्रिया पूरी कर ली है। 17 अप्रैल से शुरू इस अभियान में वैशाली शीर्ष पर है। जबकि मधुबनी दूसरे, खगड़िया तीसरे, भोजपुर चौथे और पटना पांचवें स्थान पर है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार भारत की जनगणना 2027 के तहत राज्य में 17 अप्रैल से शुरू हुई स्व-गणना अभियान में अब तक 20 लाख 19 हजार 950 परिवार जुड़ चुके हैं। इनमें से 18 लाख 98 हजार 139 परिवारों ने प्रक्रिया पूरी कर ली है, जबकि 1,21,811 परिवारों ने स्व-गणना की शुरुआत की है। यह भी पढ़ें- डिजिटल जनगणना को तैयार कटिहार, 40 लाख आबादी होगी ऑनलाइन दर्ज अभियान के तहत वैशाली में सबसे अधिक 3,55,447 परिवारों ने जनगणन...