स्व-गणना में लगभग 5 लाख प्रविष्टियां पोर्टल पर दर्ज
हाजीपुर, अप्रैल 28 -- हाजीपुर । निज संवाददाता जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत संचालित स्व-गणना अभियान में वैशाली जिला निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के नेतृत्व एवं सतत मॉनिटरिंग के कारण यह अभियान तेज गति से आगे बढ़ रहा है। अब तक जिले में स्व-गणना के लगभग 5 लाख प्रविष्टियां पोर्टल पर अपलोड की जा चुकी हैं। मंगलवार को लगभग 20 हजार लोगों ने स्व-गणना कर पोर्टल पर जानकारी अपलोड की गई। शेष प्रविष्टियों को भी शीघ्र पूर्ण करने के लिए सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। स्व-गणना की निर्धारित तिथि में केवल तीन दिन शेष रह गए है। यह भी पढ़ें- लोगों से ऑनलाइन स्व-गणना करने की अपील उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से अपील की कि वे स्व-गणना पोर्टल (se.census.gov.in) के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.