पटना, मई 3 -- बिहार में भारत की जनगणना 2027 के तहत चल रहे स्व-गणना अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिला है। 17 अप्रैल से एक मई के बीच चले इस अभियान में 48,50,848 लोगों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई। इसमें 1,68,564 लोगों ने स्व-गणना की शुरुआत की, जबकि 46,82,284 लोगों ने इस प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूर्ण किया। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार स्व-गणना में मधुबनी अव्वल रहा। जिले के 6,05,824 लोगों ने स्व-गणना प्रक्रिया को पूरा किया। जबकि वैशाली 5,86,220 और दरभंगा 4,95,331 क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहा। इसके अलावा गोपालगंज 3,06,491, पटना 2,38,750 और भोजपुर 2,09,462 जैसे जिलों में भी उल्लेखनीय भागीदारी दर्ज की गई। यह भी पढ़ें- स्व-गणना करने में दरभंगा जिले को राज्यभर में मिला तीसरा स्थान अन्य जिलों में औरंगाबाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.