स्व गणना को लेकर सीमावर्ती गांव पहुंचे डीएम, किया जागरण
महाराजगंज, मई 9 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डीएम गौरव सिंह सोगरवाल शनिवार को एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के साथ सीमाई गांव आराजी सरकार उर्फ केवटलिया पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को स्व गणना के प्रति जागरूक किया। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से बात की और स्व गणना कराने के महत्व की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से पूछा कि उन्होंने अपनी स्व गणना पूरी की है या नहीं? जिन लोगों ने अभी तक प्रक्रिया पूरी नहीं की थी, उन्हें मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन स्व गणना कराकर भी दिखाया गया। डीएम ने कहा कि सही और समय से जनगणना होने से सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक आसानी से पहुंचता है तथा विकास कार्यों की बेहतर रूपरेखा तैयार की जाती है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग स्वयं आगे बढ़कर स्व गणना की प्रक्रिया पूरी करें और आसपास के लोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.