स्व-गणना को लेकर डीएम ने कॉलोनी स्वामियों संग की बैठक
शाहजहांपुर, मई 15 -- शाहजहांपुर। कलेक्ट्रेट स्थित वीसी कक्ष में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जनगणना 2027 के तहत चल रहे स्व-गणना कार्य को लेकर शहर की बड़ी कॉलोनियों के स्वामियों के साथ बैठक हुई। डीएम ने अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि पहली बार लोग अपने मोबाइल, कंप्यूटर या लैपटॉप से घर बैठे ऑनलाइन स्व-गणना कर सकते हैं। इसके लिए पोर्टल पर जानकारी भरने के बाद प्रत्येक परिवार को 11 अंकों की एसईआईडी जारी की जाएगी, जिसे सुरक्षित रखना होगा। डीएम ने कॉलोनी स्वामियों से अपने-अपने क्षेत्रों में कैंप लगाकर लोगों को जागरूक करने की अपील की। उन्होंने बताया कि 22 मई से 20 जून 2026 तक प्रगणक घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंहा सहित अधिकारी मौजूद रहे।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.