सिमडेगा, मई 11 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। भारत सरकार द्वारा आयोजित भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत स्व गणना कैंप का आयोजन सोमवार को दिन के बजे प्रखंड परिसर में किया गया है। बीडीओ अनूप कच्छप ने बताया कि भारत की जनगणना 2027 देश का एक महत्वपूर्ण कार्य है। जिसकी सफलता में आम जनता एवं जनप्रतिनिधियों की सहभागिता बेहद आवश्यक है। उन्होंने बताया कि कैंप के माध्यम से जनगणना से संबंधित आवश्यक जानकारी दी जाएगी तथा स्व गणना प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित कराई जाएगी। सभी लोगों से समय पर उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...