औरैया, अप्रैल 30 -- औरैया, संवाददाता। जनपद में भारत की जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार आमजन स्वयं वेबसाइट के माध्यम से स्व-जनगणना कर सकेंगे। अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) अविनाश चंद्र मौर्य ने बताया कि जनगणना से संबंधित कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। उन्होंने बताया कि स्व-जनगणना की प्रक्रिया को सरल बनाने और तकनीकी सहायता उपलब्ध कराने के लिए जनपद, तहसील, नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। इन कंट्रोल रूम के साथ हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं, जिन पर संपर्क कर लोग अपनी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं। जिला जनगणना सेल कलेक्ट्रेट के लिए 05683-299015, तहसील सदर के लिए 9639646454, तहसील अजीतमल के लिए 9068990108 तथा तहसील बिधूना के लिए 05681-297111 नंबर जारी किया गया है। वहीं नगर पालिका परिषद के लिए...