स्व गणना के प्रति चलाया गया जागरूकता अभियान, एसएसबी जवानों को दी जानकारी
बलरामपुर, मई 12 -- गैसड़ी, बलरामपुर। स्व गणना अभियान को सफल बनाने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से सीमावर्ती क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय मजगवां के प्रभारी प्रधानाध्यापक लाल बहादुर तथा प्राथमिक विद्यालय मोहकमपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक विपिन कुमार पांडेय ने थाना कोतवाली जरवा व कोयलावास बॉर्डर पर तैनात एसएसबी जवानों को स्व गणना के प्रति जागरूक किया।कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि इस अभियान के तहत नागरिक स्वयं मोबाइल ऐप अथवा पोर्टल के माध्यम से लोग अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। जिससे जनगणना प्रक्रिया अधिक तेज, पारदर्शी और सटीक बन सकेगी। दोनों शिक्षकों ने एसएसबी कैंप और थाना कोतवाली जरवा पहुंचकर जवानों एवं पुलिसकर्मियों को स्व गणना की पूरी प्रक्रिया विस्तार से समझाई। साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.