स्व-गणना करने में 24वें पायदान पर पहुंचा जनपद
महाराजगंज, मई 14 -- महराजगंज, निज संवाददाता। जिले में स्व-गणना की रफ्तार तेजी से आगे बढ़ रही है। प्रशासन के जागरूकता अभियान के चलते जनपद प्रदेश के 51 जिलों को पीछे छोड़ते हुए रैंकिंग में 24वें स्थान पर पहुंच गया है। बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे तक जिले के 18 हजार 601 नागरिक अपनी स्व-गणना पूरी कर चुके हैं। बुधवार को डीसी एनआईसी मनोज कुमार व एडीएसटीओ प्रमोद यादव ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ. प्रशांत कुमार की स्व-गणना कराकर अभियान को गति दी।
स्व-गणना की प्रगति स्व-गणना की प्रगति के आधार पर जनपद को ग्रीन जोन में रखा गया है। गोरखपुर-बस्ती मंडल में महराजगंज से आगे केवल देवरिया 16वां स्थान है। रैंकिंग में संतकबीर नगर 41वें स्थान के साथ येलो जोन में है। कुशीनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर व गोरखपुर अभी रेड जोन में बने हुए हैं। कुशीनगर 52वें, बस्ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.