संभल, मई 11 -- चन्दौसी। शहर में स्व-गणना और स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान को लेकर नगर पालिका प्रशासन सक्रिय हो गया है। रविवार को पालिका कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में अधिशासी अधिकारी धर्मराज राम ने नागरिकों से अभियान में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की। यह भी पढ़ें- जिलेभर में 16357 लोग करा चुके स्वगणना, चल रहा जागरूकता अभियानस्व-गणना की जानकारी उन्होंने बताया कि सात मई से 20 मई तक स्व-गणना का कार्य चल रहा है। लोगों से अनुरोध किया गया है कि अधिक से अधिक नागरिक स्वयं अपनी गणना कर लें, ताकि 21 मई से शुरू होने वाले घर-घर अभियान में कर्मचारियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए प्रत्येक वार्ड में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।शिकायत दर्ज करने का तरीका अधिशासी अधिकारी ने बताया कि स्व-गणना संबंधी शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर भी जा...